अंतरराष्ट्रीय

ट्रंप बोले- ‘हमलावर के पास पावरफुल गन थी- सीक्रेट सर्विस एजेंट ने अच्छा काम किया

डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने वाशिंगटन DC के हिल्टन होटल (Hilton Hotel) में हुई गोलीबारी की घटना पर कहा कि हमलावर के पास पावरफुल गन था. इस गोलीबारी के दौरान एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को गोली लगी है. एजेंट ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी. सीक्रेट सर्विस एजेंट ने बहुत अच्छा काम किया है. हमें सीक्रेट सर्विस एजेंट गर्व है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “एक आदमी कई हथियारों से लैस होकर सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर घुस गया. उसे सीक्रेट सर्विस के कुछ बहुत बहादुर सदस्यों ने पकड़ लिया. एक ऑफिसर को गोली लगी, लेकिन वह बच गया. क्योंकि उसने बहुत अच्छा बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखा था. मैंने अभी ऑफिसर से बात की, और वह बहुत अच्छा कर रहा है।

इस प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात की पुष्टि की है कि एक अधिकारी पर गोली चलाई गई थी, लेकिन वह ठीक रहेगा क्योंकि उसने बुलेट-प्रूफ जैकेट पहनी हुई थी. ट्रंप ने कहा, “उस पर बहुत करीब से, एक बहुत ही शक्तिशाली बंदूक से गोली चलाई गई थी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट ने अपना काम कर दिया.”
प्रेस कॉफ्रेंस में ट्रंप ने यह भी कहा, पिछले कुछ सालों में यह पहली बार नहीं है कि हमारे रिपब्लिक पर किसी संभावित हत्यारे ने हमला किया है जो मुझे मारना चाहता था. ट्रंप ने हमलावर की तस्वीर भी साझा की. बताया जा रहा है कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में गोली चलाने की कोशिश करने वाला व्यक्ति 31 वर्षीय कोल थॉमस एलन है, जो टोरेंस, कैलिफ़ोर्निया का रहने वाला है; वह अभी हिरासत में है.
प्रेस कॉफ्रेंस में ट्रंप ने यह भी कहा है गोलीबारी के संदिग्ध के पास सीक्रेट सर्विस द्वारा रोके जाने से पहले कई हथियार थे. ट्रंप ने इस घटना के बाद 2024 में खुद पर हुए हमले को भी याद किया. ट्रंप ने कहा- “पेंसिल्वेनिया में शूटर मेरे करीब आ गया था.”
वाशिगंटन फायरिंग के बाद ट्रंप के संबोधन की बड़ी बातें
US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि वॉशिंगटन में एक मीडिया समारोह में हुई गोलीबारी की घटना के पीछे का संदिग्ध एक “हत्या की कोशिश करने वाला” था, और उन्होंने यह भी कहा कि उस व्यक्ति के पास “कई हथियार थे.”
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि वह व्यक्ति सुरक्षा चौकी को पार करके अंदर घुस आया था, और उन्होंने आगे कहा: “एक अधिकारी को गोली लगी थी, लेकिन वह इसलिए बच गया क्योंकि उसने, ज़ाहिर है, एक बहुत अच्छी बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी.”
US नेता ने आगे कहा, “हमने आज रात हुई सभी परिस्थितियों का जायज़ा लिया, और मैं कहूंगा कि, आप जानते हैं, यह कोई बहुत ज़्यादा सुरक्षित इमारत नहीं है.”
ट्रंप ने कहा, “यह कोई खास सुरक्षित बिल्डिंग नहीं है, और मैं यह कहना नहीं चाहता था, लेकिन इसीलिए व्हाइट हाउस में हम जो प्लान बना रहे हैं, उसकी सभी खूबियां होनी चाहिए. यह ड्रोन प्रूफ है, यह बुलेटप्रूफ ग्लास है. इसीलिए सीक्रेट सर्विस और मिलिट्री इसकी मांग कर रहे हैं.”
ट्रंप ने अपने प्रेस कॉफ्रेंस के अंत में कहा, “आज शाम की घटना को देखते हुए मैं सभी अमेरिकियों से गुज़ारिश करता हूं कि वे अपने मतभेदों को शांति से सुलझाने के लिए दिल से तैयार रहें.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *