राष्ट्रीय

मई में व्रत-त्योहारों की भरमार, बुद्ध पूर्णिमा से लेकर वट सावित्री व्रत तक देखें पूरी सूची

डेस्क: साल 2026 के मई महीने (May Month) में कई बड़े व्रत-त्‍योहार (Fasts and Festivals) मनाए जाएंगे. खास बात ये भी है कि 3 साल में आने वाला अधिकमास या पुरुषोत्‍तम महीना भी मई से ही शुरू हो रहा है. मई की शुरुआत में ही बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) पर्व मनाया जाएगा और फिर शनि जयंती, वट सावित्री, गंगा दशहरा आदि पर्व भी पड़ेंगे. इसके अलावा मई महीना धार्मिक के साथ-साथ ग्रह गोचर के चलते ज्‍योतिषीय दृष्टि से भी अहम है. यहां देखें मई महीने के व्रत त्‍योहार की लिस्‍ट और ग्रह गोचर.

मई 2026 व्रत त्योहार

1 मई 2026, शुक्रवार- कूर्म जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, चण्डिका जयंती, चित्रा पूर्णिमा और वैशाख पूर्णिमा
2 मई 2026, शनिवार- नारद जयंती और ज्येष्ठ माह का आरंभ
5 मई 2026, मंगलवार- एकदंत संकष्टी
9 मई 2026, शनिवार- कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
12 मई 2026,मंगलवार- तेलुगु हनुमान जयंती
13 मई 2026, बुधवार- कृष्ण परशुराम द्वादशी और अपरा एकादशी
14 मई 2026, गुरुवार- गुरु प्रदोष व्रत
15 मई 2026, शुक्रवार- वृषभ संक्रान्ति और मासिक शिवरात्रि

16 मई 2026, शनिवार- वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, मासिक कार्तिगाई, दर्श अमावस्या और ज्येष्ठ अमावस्या
17 मई 2026, रविवार- अधिक चंद्र दर्शन
18 मई 2026, सोमवार- रोहिणी व्रत
20 मई 2026, बुधवार- वरदा चतुर्थी
21 मई 2026, गुरुवार- अधिक स्कन्द षष्ठी
23 मई 2026, शनिवार- अधिक मासिक दुर्गाष्टमी
25 मई 2026, सोमवार- गंगा दशहरा
27 मई 2026, बुधवार- अधिक रामलक्ष्मण द्वादशी और पद्मिनी एकादशी
28 मई 2026, बृहस्पतिवार- गुरु प्रदोष व्रत
30 मई 2026, शनिवार-अधिक पूर्णिमा व्रत
31 मई 2026, रविवार- ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा

मई 2026 के ग्रह गोचर

6 मई 2026 – यम ग्रह वक्री होंगे.
7 मई 2026 – बुध का भरणी नक्षत्र में गोचर.
8 मई 2026 – शुक्र का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर.
11 मई 2026 – मंगल का मेष राशि में गोचर.
11 मई 2026 – सूर्य का कृत्तिका नक्षत्र में गोचर.
13 मई 2026 – बुध का कृत्तिका नक्षत्र में गोचर.
14 मई2026 – शुक्र का मिथुन राशि में गोचर.
15 मई 2026 – बुध का वृषभ राशि में गोचर.
15 मई 2026 – सूर्य का वृषभ राशि में गोचर (वृषभ संक्रांति) .
15 मई 2026 – शनि का रेवती नक्षत्र में गोचर.
19 मई 2026 – बुध का रोहिणी नक्षत्र में गोचर.
25 मई 2026 – बुध का मृगशिरा नक्षऋ में गोचर.
29 मई 2026 – मंगल का भरणी नक्षत्र में गोचर.
29 मई 2026 – बुध का मिथुन राशि में गोचर.
31 मई 2026 – शुक्र का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर.

अधिक मास कब से कब तक?

3 साल में एक बार अधिकमास आता है, जो कि साल 2026 में मई महीने में प्रारंभ होगा. पंचांग के अनुसार, इस बार अधिकमास ज्येष्ठ मास के दौरान पड़ रहा है. जिससे जेठ का महीना 60 दिन का होगा. अधिक मास 17 मई 2026, रविवार से शुरू होगा, जो 15 जून 2026, सोमवार को समाप्त होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *