
दरभंगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बिहार प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक विधेयक को लोकसभा में पास नहीं होने देना देश की महिलाओं के सम्मान के साथ अन्याय है। विपक्ष के इस रवैये से पूरे भारत की महिलाएं आक्रोशित हैं और अब यह आक्रोश सड़कों पर दिखने लगा है। इसी क्रम में पटना के कारगिल चौक पर आयोजित “आक्रोश रैली” में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि रैली में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, विधायक श्रेयसी सिंह और रमा निषाद सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। हजारों की संख्या में जुटीं माताओं-बहनों ने एक स्वर में महिला अधिकारों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
उन्होंने कहा महिलाएं अब अपने अधिकारों को लेकर पूरी तरह जागरूक और एकजुट हैं। “इंडी गठबंधन चाहे जितनी भी बाधाएं खड़ी करे, नारी शक्ति अपना हक लेकर रहेगी।
