डेस्क:कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने सोमवार को विश्वास जताया कि डीएमके के नेतृत्व वाला गठबंधन 23 अप्रैल को होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल करेगा। पुदुक्कोट्टई में बोलते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मजबूत जन छवि की सराहना की और इसे उनकी जीत की उम्मीद का एक अहम कारण बताया। चिदंबरम ने कहा कि हम एक बड़ा गठबंधन हैं। हमें स्वाभाविक लाभ प्राप्त है। मुख्यमंत्री की छवि बहुत अच्छी है। इसलिए हमें शानदार जीत की उम्मीद है… हमें उम्मीद है कि डीएमके के नेतृत्व वाला कांग्रेस गठबंधन चुनाव जीतेगा।

