डेस्क : ईरान ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित दूसरी दौर की बातचीत में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेहरान ने इस फैसले के पीछे अमेरिका की अत्यधिक मांगें बदलते रुख और जारी नौसैनिक दबाव (ब्लॉकेड) को कारण बताया है।
इस कदम से दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव और बढ़ सकते हैं क्योंकि पहले से ही परमाणु कार्यक्रम प्रतिबंध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे मुद्दों पर मतभेद बने हुए हैं।

