अन्य

प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक (2023 बैच) के साथ पुलिस उप महानिरीक्षक,मिथिला क्षेत्र,दरभंगा, एसएसपी, दरभंगा ने की समीक्षा बैठक

दरभंगा। पुलिस उप महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र,दरभंगा द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय कक्ष में प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक (2023 बैच) के साथ समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक में प्रशिक्षु अवर पुलिस निरीक्षक की व्यवहारिक प्रशिक्षण से संबंधित बिंदुओं पर समीक्षा की गई।समीक्षा के क्रम में प्रशिक्षण उपरांत जिला अंतर्गत पुलिस के मूल कर्तव्य पर व्यवहारिक प्रशिक्षण के साथ साथ निम्न दिशा निर्देश दिए गए। किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी का आधार और उचित कारण देते हुए गिरफ्तारी करने का निर्देश। 7 साल से अधिक सजा वाले कांड में एफएसएल का अनिवार्य होना। आर्म्स एक्ट एवं अन्य गंभीर शीर्ष वाले कांडों के कांड दैनिकी में घटनास्थल और कांड दैनिकी को सुनियोजित तरीके से लिखना। अंचल पुलिस निरीक्षक के कार्यालय में जाकर विभिन्न तरह के कांड दैनिकी का अवलोकन करना।

सड़क जाम और पुलिस पर हमला जैसे कांडों का अवलोकन कर उसकी समीक्षा करना। वाहन चोरी जैसे कांडों में सफल उद्भेदन का प्रयास करना। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों में Hash # value निकालकर कांडों की गुणवत्ता में सुधार लाना। थाना में की जाने वाली चौकीदारी परेड में भाग लेना। बिना कारण जाने हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण उल्लेखित नहीं करने का निर्देश।

थाना दैनिकी को सुनियोजित, सिलसिलेवार तरीके से लिखना और संधारण करना। 7 साल से कम सजा वाले अपराधों में पुलिस को गिरफ्तारी के बजाय आरोपी को नोटिस जारी कर जांच में शामिल के लिए बुलाना। थाना दैनिकी में किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ नहीं करने के निर्देश। किसी प्रकार का दंगा या घटना होने पर असामाजिक तत्व/उपद्रवियों से निपटने के उपाय। किसी की गिरफ्तारी के पश्चात उसके बयान या साक्ष्य के आधार पर अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश। किसी थाना क्षेत्र में घटना घटित होने से पहले ही बचाव के लिए प्रयासरत रहना। सभी पीड़ितों की समस्या को सुनते हुए उसके निवारण के लिए तत्पर रहना। थाना सिरिस्ता के सभी पंजी का अवलोकन कर उसको संधारित करने के निर्देश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *