Indian National Congress नेता Rahul Gandhi ने महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण का पूरा समर्थन करती है और संसद ने 2023 में सर्वसम्मति से इस बिल को पारित किया था, जो अब संविधान का हिस्सा बन चुका है।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार जो नया प्रस्ताव ला रही है, उसका महिला आरक्षण से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ delimitation और gerrymandering के जरिए सत्ता हासिल करने की कोशिश है।
उन्होंने कहा कि जाति जनगणना के आंकड़ों को नजरअंदाज कर OBC, दलित और आदिवासी समुदायों के अधिकारों को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि दक्षिण, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम और छोटे राज्यों के साथ किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा
।
