मुजफ्फरपुर (आई ए खान): जिले के गरहां थाना क्षेत्र के पटियासा में पुलिस ने एक संगठित देह व्यापार रैकेट का एक बड़ा खुलासा किया है। जिले के पटियासा पेट्रोल पंप एनएच 27 के पास में मोहिनी ढाबा में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में अवैध गतिविधि का पर्दाफाश किया गया है। इस बड़ी कार्रवाई का नेतृत्व एसडीपीओ टाउन-टू बिनीता सिन्हा ने किया है। करवाई में जिसमें ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम भी शामिल रही है। मामले की जानकारी सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने दी।

