राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश में सिलेंडर ब्लास्ट से हड़कंप! तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत, धमाके से ढह गए दो घर

डेस्क:आंध्र प्रदेश के श्री सत्यसाई जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बुधवार दोपहर को एक रिहायशी मकान में रसोई गैस सिलेंडर फटने से तीन लोगों की मौत हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी चपेट में आने से दो घर पूरी तरह जमींदोज हो गए। पुलिस प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटे हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) एस. सतीश ने इस घटना की पुष्टि की है। दोपहर के सन्नाटे को चीर गया धमाका
घटना कादिरी मंडल के कामरावारीपल्ली गांव की है। पुलिस के अनुसार:

समय: हादसा बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ।

पीड़ित: जिस घर में धमाका हुआ, वहां तेलंगाना के प्रवासी मजदूर रह रहे थे। नुकसान: सिलेंडर फटने से हुए जबरदस्त कंपन और आग के कारण दो मकान ढह गए, जिससे मलबे में दबने और झुलसने से तीन मजदूरों की जान चली गई। धमाके के समय घर में मज़दूर रह रहे थे
सतीश ने PTI को बताया, “कादिरी मंडल के कामरावारीपल्ली गांव में दोपहर करीब 12.30 बजे एक घर में गैस सिलेंडर फटने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई।” उन्होंने बताया कि जिस घर में धमाका हुआ, वहां तेलंगाना के मज़दूर रह रहे थे।

हरियाणा में धमाके में 11 लोग घायल
पुलिस ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में हरियाणा के यमुनानगर में भी इसी तरह का एक धमाका हुआ था। यमुनानगर में प्रवासी मज़दूरों के लिए बने एक रिहायशी क्वार्टर में गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लग गई थी, जिसमें सात बच्चों सहित 11 लोग झुलस गए थे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “शुरुआती जानकारी के अनुसार, सिलेंडर से गैस का रिसाव हुआ और जल्द ही आग लग गई, जिससे क्वार्टर की दीवारें ढह गईं।” उन्होंने बताया कि यह घटना सलेमपुर बांगर इलाके में हुई।उन्होंने बताया कि जिस इलाके में यह घटना हुई, वह एक फैक्ट्री से सटा हुआ है, जहां प्रवासी मज़दूर काम करते हैं। उन्होंने कहा, “इस घटना में सात बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरुष घायल हुए हैं। घटना के बाद घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से झुलसे कुछ घायलों को चंडीगढ़ के PGIMER में रेफर कर दिया गया है।” उन्होंने बताया कि घटना की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *