अंतरराष्ट्रीय

इजराइल के इंडिपेंडेंस डे समारोह से ट्रंप का नाम बाहर, अब नहीं मिलेगा बड़ा सम्मान ! Online भी नहीं होंगे शामिल

डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump) का अगले हफ्ते होने वाला इज़राइल दौरा रद्द हो गया है। ट्रंप  इज़राइल के 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए वहां जाने वाले थेय़  रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के साथ जारी युद्धविराम के शेड्यूल के चलते उनका यह दौरा फिलहाल टल गया है। इज़राइली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप न तो समारोह में शामिल होंगे और न ही “इज़राइल प्राइज” कार्यक्रम में वीडियो संदेश के जरिए भाग लेंगे। हालांकि व्हाइट हाउस  द्वारा अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इज़राइल में यह लगभग तय माना जा रहा है कि उनका आना संभव नहीं है।

इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ( Benjamin Netanyahu) ने पहले घोषणा की थी कि इस बार परंपरा तोड़ते हुए ट्रंप को “इज़राइल प्राइज” दिया जाएगा। यह देश का सबसे बड़ा सांस्कृतिक सम्मान है, जो अब तक किसी गैर-इज़राइली को नहीं दिया गया था। अब यह सम्मान ट्रंप को उनकी अगली इज़राइल यात्रा के दौरान एक अलग समारोह में दिया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में सिर्फ वीडियो के जरिए उनके सम्मान का जिक्र किया जाएगा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कार्यक्रम में गाने वाली पॉप सिंगर Noa Kirel की प्रस्तुति भी फिलहाल टाल दी गई है, क्योंकि वह ट्रंप के सम्मान में प्रस्तुति देने वाली थीं।

इस बीच, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति Javier Milei इस समारोह में शामिल होंगे। उनका दौरा पहले ही तय हो चुका था और वह 18 अप्रैल को इज़राइल पहुंचेंगे।
कुल मिलाकर, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ईरान के साथ युद्धविराम की स्थिति ने ट्रंप के इस महत्वपूर्ण दौरे को प्रभावित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *