अंतरराष्ट्रीय

ईरान की तरफ से 5 साल तक परमाणु प्रोजेक्ट रोकने का प्रस्ताव, अमेरिका 20 साल के लिए अड़ा…

डेस्क: पाक‍िस्‍तान (Pakistan) में अमेर‍िका (US) और ईरान (Iran) के बीच हुई बातचीत में क‍िसी तरह का हल नहीं न‍िकलने के दूसरे द‍िन क्रूड ऑयल (Crude Oil) के दाम में ग‍िरावट देखी जा रही है. दोनों देशों के बीच हुई बातचीत फेल होने के बाद क्रूड के दाम में जबरदस्‍त तेजी देखी गई थी और दाम चढ़कर 100 डॉलर प्रत‍ि बैरल के लेक‍िन अब इसमें ग‍िरावट देखी जा रही है. क्रूड के दाम में ग‍िरावट ईरान की तरफ से 5 साल के ल‍िए परमाणु प्रोजेक्ट रोकने के प्रस्‍ताव के बाद देखी जा रही है. हालांकि अमेरिका की तरफ से इसे नहीं माना जा रहा और 20 साल रोक की मांग पर जोर दिया जा रहा है.

डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री नाकाबंदी शुरू कर दी है. ट्रंप की तरफ से दी गई चेतावनी में साफ कहा गया है क‍ि कोई भी ईरानी जहाज अमेरिकी नाकाबंदी के पास आया तो उसे तुरंत खत्म कर दिया जाएगा. इससे भी तेल को लेकर बन रही अन‍िश्‍च‍ितता में व‍िराम लगा है. पाकिस्तान में प‍िछले द‍िनों हुई बातचीत के दौरान ईरान की परमाणु गतिविधियों को रोकने के लिए अमेरिका और ईरान की तरफ से एक-दूसरे को प्रस्ताव द‍िये गए थे. न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित र‍िपोर्ट के अनुसार ईरान ने 5 साल तक अपने परमाणु प्रोजेक्ट को रोकने का प्रस्ताव दिया था. लेक‍िन अमेरिका की तरफ से इसे नहीं माना गया और 20 साल रोक की मांग पर जोर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *