
दरभंगा। सीएम कॉलेज में अंतर-कॉलेज क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य, प्रो. मुश्ताक अहमद ने कॉलेज, अंग्रेजी विभाग द्वारा आयोजित अंतर कॉलेज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के समापन पर छात्रों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। प्रतियोगिता के आयोजन इसमें भाग लेने के लिए एलएन मिथिला विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के अंग्रेजी विभाग की सराहना किया। केवल अंग्रेजी पढ़ने वाले छात्र बल्कि अन्य विषयों के छात्र भी पाठ्यपुस्तकों में लिखने तक ही सीमित रह जाते हैं, वे संवाद करने में भी असमर्थ होते हैं। इसलिए अंग्रेजी में संवाद करना आवश्यक है ताकि वे कॉलेज में ही अपनी इन कमियों को दूर कर सकें। मुख्य अतिथि, सीएम साइंस कॉलेज के प्रधानाचार्य, प्रो संजीव कुमार मिश्रा ने कहा आज के प्रतिस्पर्धी युग में न केवल अंग्रेजी लिखने और पढ़ने की क्षमता विकसित करना आवश्यक है, बल्कि अंग्रेजी सीखने और बोलने से व्यक्तित्व, आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता छात्रों में रुचि पैदा करती है और रुचि के आधार पर सीखने की प्रक्रिया आसान हो जाती है छात्रों के अंदर जिज्ञासा पैदा करना इस तरह की क्विज प्रतियोगिता आवश्यक है ताकि छात्र नए-नए विषयों से अवगत हो सके और खुद को खुद को प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर सके।हमारा देश भारत एक बहुभाषी देश है जहा विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में अलग-अलग भाषाएँ बोली जाती हैं, हमारी राष्ट्रीय भाषा हिंदी है, लेकिन इस कड़वी सच्चाई से इनकार नहीं किया जा सकता वैश्वीकरण के इस युग में अंग्रेजी भाषा ने असाधारण महत्व प्राप्त कर लिया है। विशेषकर विदेशी कंपनियों में अंग्रेजी भाषा में स्नातक होना और उस पर महारत हासिल करना अनिवार्य है। इसलिए, हमारे जो छात्र वहां कार्यरत होने के इच्छुक हैं, उन्हें अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
