अन्य उत्तर प्रदेश

लखनऊ : हाई कोर्ट परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा ! 5वीं मंजिल से महिला ने नवजात बच्चे के साथ की कूदने की कोशिश !

 

कल शाम करीब 4 बजे लखनऊ हाई कोर्ट परिसर की 5वीं मंजिल से एक महिला ने अपने नवजात बच्चे के साथ कूदने का प्रयास किया।पहले उसने कूदने की धमकी दी और चिल्लाकर कहा, ‘मुझे न्याय नहीं मिला, कूद जाऊंगी।’ दरअसल, रूपाली ने अपने पति (मोहम्मद साबिर) के साथ मारपीट और घरेलू विवाद के चलते तलाक का केस दायर किया था। निचली अदालत के बाद मामला हाई कोर्ट पहुंचा, लेकिन बार-बार सिर्फ तारीख मिल रही थी। हतोत्साहित होकर उसने यह कदम उठाया। पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। बड़ी भीड़ जमा हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन करीब 1 घंटे तक चला। हाई कोर्ट सुरक्षा पुलिस, सीआरपीएफ और पुलिस टीम ने सूझबूझ और बातचीत से महिला का ध्यान भटकाया। उसे शांत किया और सुरक्षित नीचे उतारा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *