डेस्क:मणिपुर में शांति बहाली और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। शुक्रवार को चुराचंदपुर और चंदेल जिलों में चलाए गए दो अलग-अलग ऑपरेशनों में सुरक्षा बलों ने न केवल हथियारों का जखीरा बरामद किया, बल्कि नशीले पदार्थों की तस्करी के एक बड़े प्रयास को भी विफल कर दिया। पुलिस के एक बयान के अनुसार, आरोपियों को शुक्रवार को चूड़ाचांदपुर थाना क्षेत्र के टी बंगला एमवीसीपी इलाके से गिरफ्तार किया गया। बयान के मुताबिक, उनके पास से एक कार्बाइन, नौ मिमी की एक पिस्तौल, 1,800 किलोग्राम खसखस से भरे 36 बोरे और दो वाहन जब्त किए गए।

