अर्थ

दुनिया के केंद्रीय बैंकों में सोना खरीदने की मची होड़: भारत भी टॉप 10 में शामिल, देखें पूरी लिस्ट

डेस्क: ग्लोबल लेवल पर दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने सोने पर अपना भरोसा जताया है। The Kobeissi Letter की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी 2026 में केंद्रीय बैंकों ने मिलकर लगभग 19 टन सोना खरीदा। आपको बता दें कि पिछले 23 महीनों से सोने की खरीदारी का यह सिलसिला लगातार जारी है। जनवरी में हुई 6 टन की खरीदारी को मिलाकर, इस साल के शुरुआती दो महीनों में ही कुल 25 टन सोना विभिन्न देशों के रिजर्व में जोड़ा जा चुका है।

किन देशों ने सबसे ज्यादा सोना खरीदा?

फरवरी महीने में गोल्ड रिजर्व बढ़ाने की दौड़ में ये देश सबसे आगे रहे:-
पोलैंड (National Bank of Poland): पोलैंड इस सूची में टॉप पर रहा। उसने अकेले 20 टन सोना खरीदा, जिससे उसका कुल Gold Reserve 570 टन पहुंच गया है। अब पोलैंड के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का 31% हिस्सा सोने के रूप में है।
उज्बेकिस्तान: उज्बेकिस्तान के सेंट्रल बैंक ने अपनी होल्डिंग में 8 टन का इजाफा किया। अब उनका कुल रिजर्व 407 टन हो गया है, जो उनके कुल विदेशी मुद्रा भंडार का भारी-भरकम 88% हिस्सा है।
किन देशों ने बेचा अपना सोना?
जहां दुनिया सोना जमा कर रही है, वहीं कुछ देशों ने अपनी जरूरतों के लिए इसे बेचा भी है:
तुर्की: तुर्की ने फरवरी में अपने भंडार से 8 टन सोना कम किया। रिपोर्ट के अनुसार, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और अपनी गिरती करेंसी (Currency) को संभालने के लिए तुर्की ने यह कदम उठाया है।
रूस: रूस ने भी अपने भंडार में 6 टन की कमी की है।

दुनिया के टॉप 8 ‘Gold King’ (Gold Reserves by Country)

वर्तमान आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा सोना रखने वाले देशों की सूची इस प्रकार है:-
रैंकदेशगोल्ड रिजर्व (टन में)1अमेरिका8,1332जर्मनी3,3503इटली2,4524फ्रांस2,4375रूस2,3306चीन2,2997स्विट्जरलैंड1,0408भारत880

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *