अंतरराष्ट्रीय

ट्रंप ने किया ईरान पर जीत का दावा, कहा- होर्मुज में अमेरिका को टोल वसूलने का अधिकार

डेस्क: ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच जारी तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) का रास्ता बंद होने से वैश्विक ऊर्जा संकट गहराया है। ईरान ने कहा है कि जब तक स्थायी युद्धविराम नहीं होगा, वह होर्मुज मार्ग नहीं खोलेगा। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने दावा किया कि ईरान पर अमेरिका की जीत हो चुकी है और अब अमेरिका को होर्मुज में शुल्क वसूलने का अधिकार है। वाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा, “हम विजेता हैं, इसलिए जहाजों से टोल लेने का अधिकार भी हमारे पास है।”

पूर्व विदेश मंत्री का ट्रंप पर निशाना

ईरान के पूर्व विदेश मंत्री ने ट्रंप को ‘मूर्ख राष्ट्रपति’ बताया और चेताया कि उन्होंने ईरानी इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला करने की सिफारिश की। उन्होंने अरब देशों से कहा कि ट्रंप को सबक सिखाना चाहिए और पूरे क्षेत्र को अंधेरे में डूबने से बचाना चाहिए।

जनता की मांग का हवाला देते हुए ट्रंप

ट्रंप ने दावा किया कि उन्हें संदेश मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि ईरानी जनता अपनी सरकार के खिलाफ और ज्यादा हमलों की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि ईरानी लोग अपनी आजादी के लिए तकलीफ उठाने को तैयार हैं। ईरान में शासन परिवर्तन के सवाल पर ट्रंप ने स्पष्ट किया कि जनता को अपनी सरकार के खिलाफ खड़ा होना चाहिए, जिससे परिणाम अच्छे होंगे।

समझौते की समय-सीमा और चेतावनी

ट्रंप ने कहा कि यदि समझौता नहीं हुआ तो ईरान के कोई पावर प्लांट या पुल नहीं बचेगा और देश पूरी तरह तबाह हो जाएगा। उन्होंने पहले तय 10 दिन की समय-सीमा को कल तक बढ़ाया है और नई सीमा के बाद कोई रियायत नहीं होगी।

होर्मुज में टोल अमेरिका लगाएगा

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ट्रंप ने नया बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान को जहाजों से टोल वसूलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ट्रंप ने कहा, “हमें जीत मिली है, ईरान हार चुका है। अब अमेरिका जहाजों से टोल वसूल करेगा और इसके लिए ठोस योजना तैयार है।” ट्रंप ने दोहराया कि अमेरिका ने इस जंग में जीत हासिल कर ली है और अब शर्तें उनके अनुसार तय होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *