खेल

स्लो ओवर रेट ने बढ़ाई टेंशन! श्रेयस अय्यर पर फिर गिरी गाज, अब IPL करियर पर मंडरा रहा खतरा?

डेस्क: आईपीएल 2026 (ipl 2026)में शानदार प्रदर्शन कर रही (Punjab Kings)के कप्तान Shreyas Iyer पर एक बार फिर (Board of Control for Cricket in India)का शिकंजा कस गया है। लगातार दूसरी बार स्लो ओवर रेट के दोषी पाए जाने पर अय्यर पर भारी जुर्माना लगाया गया है, जिससे उनकी कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले मुकाबले में भी अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में एक बार फिर वही गलती दोहराने पर अब जुर्माना बढ़ाकर 24 लाख रुपये कर दिया गया है। इतना ही नहीं, इस बार पूरी टीम को भी इसकी सजा भुगतनी पड़ी है।

पूरी टीम पर भी गिरी गाज

आईपीएल की आधिकारिक रिलीज के अनुसार, चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान स्लो ओवर रेट बनाए रखने के कारण यह कार्रवाई की गई। नियमों के मुताबिक, यह इस सीजन में Punjab Kings का दूसरा उल्लंघन था। ऐसे में कप्तान पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर सहित बाकी खिलाड़ियों पर 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) जुर्माना ठोका गया है।

क्या श्रेयस अय्यर पर लगेगा बैन?

सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या Shreyas Iyer पर मैच खेलने से प्रतिबंध लग सकता है? दरअसल, पहले आईपीएल में नियम था कि अगर कोई टीम एक सीजन में तीन बार स्लो ओवर रेट की दोषी पाई जाती है, तो उसके कप्तान पर एक मैच का बैन लगाया जाता था। लेकिन 2025 सीजन से पहले इस नियम में बदलाव कर दिया गया है। अब नए नियमों के तहत कप्तान पर सीधे बैन नहीं लगाया जाता, बल्कि जुर्माने के साथ डिमेरिट पॉइंट सिस्टम लागू किया गया है। ऐसे में फिलहाल अय्यर पर किसी भी तरह के बैन का खतरा नहीं है।

डिमेरिट पॉइंट सिस्टम क्या है?

नए नियमों के अनुसार, स्लो ओवर रेट जैसे मामलों में खिलाड़ियों और कप्तानों को डिमेरिट अंक दिए जाते हैं। लेवल-1 अपराध पर 25% से 75% तक मैच फीस काटी जा सकती है। लेवल-2 (गंभीर) मामलों में 4 डिमेरिट पॉइंट दिए जाते हैं। हर 4 डिमेरिट पॉइंट पर 100% मैच फीस तक का जुर्माना या अतिरिक्त सजा मिल सकती है। हालांकि, यह पॉइंट्स भविष्य में बैन का कारण बन सकते हैं, लेकिन सिर्फ स्लो ओवर रेट के आधार पर तुरंत प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा।

कप्तानी पर उठने लगे सवाल

लगातार दूसरी बार स्लो ओवर रेट की गलती दोहराने के बाद Shreyas Iyer की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है, लेकिन बार-बार की ये चूक आगे चलकर टीम के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले मैचों में पंजाब किंग्स इस गलती से सीख लेकर अपने खेल के साथ-साथ अनुशासन में भी सुधार करती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *