अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान में अब लगेगा गोबर पर टैक्स

बदहाल पाकिस्तान ने फिर की जगहंसाई

डेस्क: मिडिल ईस्ट संकट में झुलसे पाकिस्तान की सरकार और उसके नेता अपनी अजब-गजब हरकतों से दुनियाभर में जगहंसाई करवाते हैं। अब यहां की सरकार पशुपालकों पर गोबर टैक्स लगाकर फिर हंसी का पात्र बनी है। पंजाब प्रांत की मरियम नवाज की सरकार हर गाय और भैंस पर हर दिन 30 पाकिस्तानी रुपए चार्ज देने का नियम बनाने का प्लान कर रही है। सरकार इस कदम को ग्रीन एनर्जी के रूप में पेश कर रही है। इस योजना को ‘सुथरा पंजाब’ बायोगैस प्रोग्राम का हिस्सा बताया जा रहा है।

झुकी सरकार… पेट्रोल के दाम घटाए, पब्लिक ट्रांसपोर्ट फ्री

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर मचे हाहाकार के बाद पब्लिक विरोध के चलते सरकार ने पेट्रोल की कीमत 80 रुपए घटा दी है। अब यहां पेट्रोल 378 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसके साथ ही ईरान संकट के चलते बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने अगले 3 दिन तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट को पूरी तरह शुल्कमुक्त कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *