वायरल वीडियो

पुलिस कर्मियों ने दिखाया गजब का जज्बा ! करंट के बीच बचाई महिला की जान !

जयपुर के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में कल तेज अंधड़ और बारिश के कारण एक टीन शेड का घर ढह गया। सूचना पर पुलिस की चेतक टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि अंदर एक महिला दबी हुई है। बिजली के तार टूटे हुए हैं, जिनमें करंट दौड़ रहा है। हेड कांस्टेबल भागीरथ और चालक हंसराज अपनी जान की परवाह किए बिना अंदर गए और टीन शेड को साइड कर दबी हुई महिला को न केवल सुरक्षित निकाला, बल्कि तत्काल एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर भी पहुंचाया। महिला की हालत सामान्य है। दौड़ते करंट के बीच कांस्टेबल हंसराज और हेड कांस्टेबल भागीरथ ने महिला को बचाकर साबित किया कि आड़े वक्त में पुलिस वाले किसी भी हद तक गुजर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *