जहानाबाद (आई ए खान): जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के धाना डीहरी गांव में चार साल की पल्लवी कुमारी घर के पास खेलते समय तालाब में गिर गई और डूबने से मौत हो गई। परिजन और गांववाले बच्ची को बाहर निकालने में लगे रहे, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।
