अन्य

दरभंगा जिला न्याय मंडल के नए डीजे होंगे अजय कुमार शर्मा

दरभंगा। दरभंगा जिला न्यायमंडल के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा होंगे। पटना हाईकोर्ट ने दरभंगा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्रा का स्थानांतरण सह पदस्थापन पटना हाईकोर्ट के महानिबंधक पद पर किया है। लखीसराय जिला न्याय मंडल में पदस्थापित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा को स्थानांतरण कर दरभंगा न्यायमंडल के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर पदस्थापन किया है। इसके अलावे पटना उच्च न्यायालय ने पश्चिम चंपारण (बेतिया) में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पद पर पदस्थापित जावेद आलम, जिन्हें पहले भागलपुर के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पद पर स्थानांतरण किया गया था, को अब दरभंगा में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पद पर स्थानांतरण सह पदस्थापना आदेश जारी किया है। बताते चलें कि पटना हाईकोर्ट के स्थानांतरण सह पदस्थापन आदेश के बाद जिला न्यायमंडल, दरभंगा से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समेत कुल अठारह न्यायिक पदाधिकारियों को दुसरे जिला में स्थानांतरण किया गया है। जिनमें से अधिकांश न्यायिक पदाधिकारियों ने अपना-अपना प्रभार सौंपकर नये जगहों पर योगदान करने हेतू प्रस्थान कर गये हैं। वहीं दूसरे जिला से स्थानांतरित होकर आने वाले नये न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा योगदान करने का क्रम जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *