अन्य

कबीर सेवा संस्थान द्वारा दो अज्ञात शवों की अन्त्येष्टि किया गया 

दरभंगा। कबीर सेवा संस्थान द्वारा दो अज्ञात शवों की अन्त्येष्टि की गई।दोनों शव अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र का था। जो रेल लाइन के पास अकराहा ग्राम से बरामद हुई थी। जानकारी देते हुए सामाजसेवक एक की लाश 26 मार्च की रात और दूसरी लाश 28 मार्च की सुबह मिली थी।

थाना प्रभारी के अनुसार दोनों शव की उम्र लगभग 50 वर्ष के करीब बताई जाती है। पहनावा एवं अन्य माध्यम से हिंदू प्रतीत हो रहे थे दोनों की मृत्यु ट्रेन से काटने से हुई है।पोस्टमार्टम कराने के बाद निर्धारित तीन दिन से अधिक रखने के बाद भी शव की पहचान नहीं होने पर थाना द्वारा शव को विधिवत कबीर सेवा संस्थान को अंत्येष्टि हेतु सौंपा गया। शव से बरामद कपड़ा इत्यादि को

सुरक्षित रखा गया है। मालूम रहे की शव का अवशेष भी कबीर सेवा संस्थान द्वारा न्यूनतम तीन माह तक सुरक्षित रखा जाता है, ताकि बाद में

भी शव की पहचान होने पर उनके परिजन अस्थि को प्राप्त कर सकें। इसके बाद संस्थान अपने स्तर से इसे प्रवाहित कर देता है। यह भी ज्ञात हो दरभंगा प्रमंडल तक का शव एवं समस्तीपुर रेल मंडल तक का शव कबीर सेवा संस्थान द्वारा अंत्येष्टि की जाती है। संस्थान को कोरोना काल में अमेरिकी संस्थान ने गैस से संचालित शव संयंत्र प्रदत्त किया था। सामान्य शव के साथ सभी अज्ञात शवों की अन्त्येष्टि इसी संयंत्र से किया जाता

रहा है। इस पर कम लागत आती है इधर गैस की किल्लत के कारण एक पखवाड़ा से गोरहा पर अन्त्येष्टि की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *