डेस्क : ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि Microsoft, Apple, Google, Intel और Boeing समेत 18 अमेरिकी टेक कंपनियों को अब वैध लक्ष्य माना जाएगा।
IRGC का आरोप है कि अमेरिकी ICT और AI कंपनियां कथित तौर पर हमलों और ऑपरेशनों की योजना बनाने में भूमिका निभा रही हैं। बयान में कहा गया है कि ईरान में हर हमले के जवाब में इन कंपनियों से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा।
IRGC ने कर्मचारियों और आसपास रहने वाले लोगों को 1 किलोमीटर के दायरे से हटने की सलाह दी है और कहा है कि जवाबी कार्रवाई 1 अप्रैल को रात 8 बजे (तेहरान समय) से शुरू हो सकती है।
