

दरभंगा। ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप क्षत्रिय महासभा द्वारा सवर्ण समाज की बैठक ग्राम भुसकौल में शंकर प्रसाद सिंह आवासीय परिसर में अनिल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रदेश महासचिव कैलाश कुमार चौधरी ने कहा आरक्षण के माध्यम से योग्यता को खत्म किया जा रहा है 8 अंक 12 अंक वाले डॉक्टर बनेंगे 200/300 अंक लाने वाले बाहर हो रहे है। देश के बिकास में सबसे बड़ा बाधक है जिसे समाप्त किया जाना चाहिए। जातिगत आरक्षण को समाप्त कर आर्थिक आधार पर लाभ मिलना चाहिए क्योंकि गरीब सभी जातियों में है श्री चौधरी ने कहा सरकार यूजीसी बिल में सवर्णों को दोयम दर्जा बना रही है शिक्षा के मंदिर को भी जातिगत भेदभाव से ग्रसित किया जा रहा है इस बिल का एक स्वर में विरोध होना चाहिए। क्षत्रिय महासभा, अनुमंडल संयोजक हीरा प्रसाद सिंह ने कहा संविधान में हर नागरिक समान है और हर नागरिक को न्याय पाने का अधिकार दिया गया है परन्तु एससी/ एसटी एक्ट में यह अधिकार छीन लिया गया है न्याय को जातिगत कर दिया गया है न्यायालय के फैसले को पलट कर यह काला कानून थोप दिया गया है। बैठक में सम्बोधित करने वालों में धर्मेंद्र सिंह मुन्ना,ललित ठाकुर, सोहन चौधरी,देवचन्द्र झा,सुधीर सिंह,अरुण सिंह,अनिल सिंह,बिकास चौधरी,गोविंद सिंह ने संबोधित किए। इस अवसर पर सत्येंद्र सिंह,अरुण झा,लालन झा,दिलीप सिंह,गोविंद सिंह,रामकुमार सिंह,पंकज सिंह,मधुकांत सिंह,विकास सिंह,शंकर सिंह सहित दर्जनों उपस्थित रहे।