मनोरंजन

कपिल शर्मा ने अष्टमी पर किया कन्यापूजन, घर में कंजकों की खूब सेवा करते दिखे कॉमेडियन

डेस्क: देशभर में नवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लोग अपने घरों में अष्टमी को कन्यापूजन करके मां को खुश करते नजर आए। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी कन्यापूजन कर मां के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पण करते दिखे। फेमस एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी अष्टमी पर अपने घर में कंजकें बिठाईं और उनकी तन-मन से सेवा भक्ति करते नजर आए। इस दौरान का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर अष्टमी पर कन्यापूजन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने घर पर कई कन्याओं को आमंत्रित किया। वे पूरी श्रद्धा से कंजकों की सेवा कर रहे हैं। इस मौके पर उनके घरवाले भी मौजूद हैं।

कपिल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और फैंस मां के प्रति उनकी भक्ति देखकर काफी खुश हो रहे हैं।

काम की बात करें तो कपिल शर्मा हाल ही में अपने शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लेटेस्ट सीजन में नजर आए थे। हालांकि, अब यह सीजन खत्म हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *