अंतरराष्ट्रीय

फिल्म ‘धुरंधर’ के चलते क्या पाकिस्तान में भिखारियों पर एक्शन? ‘पजामे’ खुलवाए, संदिग्धों की तलाशी

डेस्क: बॉलीबुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) देश ही नहीं, विदेशों में भी धमाल मचा रही है। फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। लेकिन दूसरी तरफ, इसकी रिलीज के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान में खौफ का माहौल है। खासतौर पर राची के ल्यारी इलाके में पुलिस ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में भिखारियों के खिलाफ चल रहा बड़ा पुलिस ऑपरेशन इन दिनों सोशल मीडिया पर अचानक चर्चा में आ गया है. वजह सिर्फ कई लोगों की गिरफ्तारी या कार्रवाई नहीं, बल्कि इस कार्रवाई को भारतीय फिल्म ‘धुरंधर’ से जोड़कर वायरल किया जा रहा है. लोग दावा कर रहे हैं कि इस फिल्म की कहानी में हमजा के किरदार का खुलासा होने के बाद से पाकिस्तान में अचानक भिखारियों के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशन के तहत कार्रवाई की जा रही है. वायरल कहानी को मानें तो पाकिस्तान की पुलिस भिखारियों के भेष में छुपे ‘रॉ’ के जासूसों को तलाश कर रही है.
इन दिनों सोशल मीडिया पर अचानक पाकिस्तान पुलिस के कुछ वीडियो सामने आ रहे हैं. जिनमें एक पुलिस अफसर अपनी टीम के साथ तेज आवाज़ में ऐलान करते हुए देखा जा सकता है. वो टीम के जवानों को भिखारियों की धरपकड़ के लिए आदेश देता हुआ दिखता है. कभी वो खुद सड़क के किनारे, फुटपाथ पर, गंदगी भरे इलाकों में और कभी संकरी गलियों में बैठे नशेड़ियों और भिखारियों को पकड़ता नजर आता है. साथ ही वो वीडियो में इस एक्शन को पुलिस की दबंग कार्रवाई कहता नजर आता है.

एक वीडियो में वो दाढ़ी और पुलिस टोपी वाला शख्स सितंबर 2025 की कार्रवाई बोलता नजर आता है. इसी तरह से एक वीडियो में पुलिसवाले बुर्का पहनकर छापेमारी कर रहे हैं और भिखारियों को पकड़ रहे हैं. इसी तरह कहीं सोते हुए तो कहीं नशा करते हुए संदिग्धों को पकड़ने के वीडियो वायरल हो रहे हैं.

भिखारियों की धरपकड़ के ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. लेकिन भारत में इनके वायरल होने की वजह है रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’. इससे पहले कि मैं आपको फिल्म और उस किरदार के बारे में विस्तार से बताऊं, पहले हम जान लेते हैं, पाकिस्तान पुलिस की कार्रवाई के बारे में, जिसके वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं. देखें वायरल पोस्ट-
असल में साल 2025 से पाकिस्तान में भिखारियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चल रहा है. पुलिस और एजेंसियां सड़कों से लेकर एयरपोर्ट तक कार्रवाई कर रही हैं. हजारों लोगों को हिरासत में लिया गया और संदिग्ध लोगों को विदेश जाने से रोका गया. सरकार का कहना है कि यह सिर्फ भीख मांगने का मामला नहीं, बल्कि संगठित नेटवर्क को तोड़ने की कोशिश है.
जांच में सामने आया कि कई भिखारी अकेले काम नहीं कर रहे थे, बल्कि उनके पीछे पूरा नेटवर्क था. बच्चों और महिलाओं को आगे कर पैसे कमाने वाले गिरोह सक्रिय थे. कुछ मामलों में इनका कनेक्शन चोरी और ड्रग्स से भी जुड़ा पाया गया. इस ऑपरेशन में सबसे बड़ा कदम एयरपोर्ट और उसके आसपास के इलाकों में उठाया गया है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, 66,000 लोगों को डिटेन किया गया है. हजारों लोगों के पासपोर्ट सस्पेंड हुए हैं और खाड़ी देशों से बड़ी संख्या में लोग डिपोर्ट किए गए हैं. यानी यह मामला अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहुंच चुका है.

यहीं से यह मामला सोशल मीडिया पर अचानक ट्रेंड करने लगा. भारतीय फिल्म ‘धुरंधर’ को इस पूरे ऑपरेशन से जोड़कर वायरल किया जा रहा है. लोग कह रहे हैं कि फिल्म में भी कुछ ऐसी कहानी नजर आती है. फिल्म में माफिया मॉडल और असल में भिखारी गिरोह की झलक मिलती है. बच्चों और गरीबों का इस्तेमाल भी दिखाया गया है. पर्दे के पीछे बैठे असली सरगना की बात भी सामने आती है. फिल्म का मुख्य किरदार हमजा एक भारतीय जासूस होने के वाबजूद हमजा बनकर वहां काम करता है. इस बात का खुलासा फिल्म के अंत में होता है.

हमजा (रणवीर सिंह) की हकीकत सामने आते ही सोशल मीडिया पर भिखारियों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई को फिल्म से जोड़ा जा रहा है. क्योंकि फिल्म में पाकिस्तानी माफिया दिखने वाला हमजा असल में रॉ का एजेंट निकलता है. अब लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि धुरंधर फिल्म का असर पाकिस्तान में देखा जा सकता है, जहां पुलिस सड़कों, फुटपाथों और गंदगी के बीच रहने वाले नशेड़ियों और भिखारियों की धरपकड़ में जुटी है. उनकी शिनाख्त कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *