अंतरराष्ट्रीय

ओसाका में फूड पॉइजनिंग से 600 से अधिक छात्र और स्टाफ बीमार, स्कूल के लंच में मिली ब्रेड बनी वजह

डेस्क: जापान के ओसाका प्रांत में फूड पॉइजनिंग का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां के कुमातोरी टाउन के कई स्कूलों में 600 से ज्यादा छात्र और स्टाफ सदस्य बीमार पड़ गए हैं। सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी। शहर के आठ प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूलों में पिछले गुरुवार से दस्त और उल्टी जैसे लक्षण लगातार सामने आ रहे हैं। मंगलवार तक प्रभावित लोगों की कुल संख्या 633 पहुंच गई है।

स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ने कुछ बीमार छात्रों की जांच की, जिसमें नोरोवायरस की पुष्टि हुई है। शिन्हुआ समाचार एजेंसी मुताबिक यह वायरस उस कंपनी के कर्मचारियों में भी मिला है जो शहर के सभी स्कूलों में लंच के लिए ब्रेड की सप्लाई करती थी। इन नतीजों के आधार पर सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र ने यह निष्कर्ष निकाला है कि स्कूल के खाने में दी गई ब्रेड ही इस बीमारी की मुख्य वजह है। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए संबंधित निर्माता कंपनी के कामकाज पर पांच दिनों की रोक लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *