पटना (आई ए खान): JDU की सदस्यता लेने के बाद ही बिहार की राजनीति में इन दिनों निशांत कुमार की सक्रियता तेजी से बढ़ती नजर आ रही है. वह लगातार पार्टी के कार्यक्रमों और बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि वह संगठन में अपनी भूमिका मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. इसी क्रम में कल निशांत कुमार जेडीयू कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की.
