
दरभंगा। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) सेक्युलर किसान प्रकोष्ठ दरभंगा के तत्वाधान मे कोयलास्थान पंचायत के मेघा मे केवटी विधायक, डॉ मुरारी मोहन झा का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता हम किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामदेव यादव अमीन साहेव ने किया.इस अवसर पर मिथिला परम्परा अनुसार पाग चादर माला से सम्मानित किया गया.इस अवसर पर अंगवस्त्र से हम श्रमिक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के दत्ता, हम महिला पुर्व जिलाध्यक्षा रामदुलारी देवी,हम प्रखण्ड अध्यक्ष राम संजीवन सदा,मिश्रीलाल मंडल,जहाना खातून,रेखा देवी ससहित दर्जनो हम कार्यकर्ताओ को भी सम्मानित किया गया.इस अवसर पर विधायक मुरारी मोहन झा ने दूसरी बार विधानसभा चुनाव मे जिताने के लिए हम कार्यकर्ताओ व ग्रामीणो का आभार व्यक्त करते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओ के क्रियान्वयन, संवर्धन,विकासो पर प्रकाश डाला और सदैव जनहित मे खडा उतरने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सैकडो हम कार्यकर्ता,ग्रामीण सहित भाजपा नेता श्रवण कु.मिश्र,रमेश यादव,कृष्णदेव यादव,रामसेवक सदा,कुलदीप यादव,काला देवी,मंजू देवी सहित अन्य शामिल हुए।