अंतरराष्ट्रीय

‘ईरान अब नहीं बनाएगा परमाणु हथियार’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा

डेस्कः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि ईरान अब कभी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा और इसको लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि ईरान अब “समझदारी की बात” कर रहा है और दोनों पक्षों के बीच समझौते की दिशा में बातचीत चल रही है।

बातचीत जारी, समझौते के संकेत?

ट्रंप के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच इस समय बातचीत चल रही है। ईरान भी समझौता करना चाहता है। उन्होंने कहा, “अगर आप उनकी जगह होते तो क्या आप समझौता नहीं करते?”।

अमेरिकी टीम भी सक्रिय

ट्रंप ने बताया कि बातचीत में अमेरिकी विदेश मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी लगातार शामिल हैं और वार्ता को आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं ट्रंप ने ईरान की सैन्य स्थिति को लेकर कहा कि उनकी नौसेना, वायुसेना और मिसाइल सिस्टम को भारी नुकसान हुआ है। एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम भी कमजोर पड़ चुका है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि “क्या अब उनके पास कुछ बचा भी है?”

तेहरान पर ‘खुली छूट’ का बयान

ट्रंप ने एक और बड़ा बयान देते हुए कहा कि अमेरिका तेहरान के ऊपर पूरी तरह से स्वतंत्र रूप से घूम रहा है। हम जो चाहें कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *