नई दिल्ली: मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की खबर है। Airtel, Jio और Vi के 28 दिन वाले प्लान पर सरकार ने सख्ती दिखाई है।
दरअसल, 28 दिन की वैलिडिटी की वजह से यूजर्स को साल में 12 की जगह 13 बार रिचार्ज करना पड़ता है, जिससे उनका खर्च बढ़ जाता है। इस मुद्दे को संसद में Raghav Chadha ने उठाया, जिसके बाद सरकार ने इस पर जवाब दिया।
संचार मंत्री Jyotiraditya Scindia ने कहा कि टेलीकॉम कंपनियों को 30 दिन वाले प्लान ज्यादा प्रमोट करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) पहले ही नियम बना चुका है कि हर कंपनी को कम से कम एक 30 दिन वाला प्लान देना होगा।
फिलहाल, ज्यादातर कंपनियां 28 दिन वाले प्लान को “मंथली” बताकर बेचती हैं, लेकिन ये पूरे महीने नहीं चलते। यही वजह है कि यूजर्स को हर साल एक अतिरिक्त रिचार्ज करना पड़ता है।
अब उम्मीद है कि आने वाले समय में 30 दिन वाले प्लान ज्यादा देखने को मिलेंगे और यूजर्स को इस अतिरिक्त खर्च से राहत मिलेगी।
आशुतोष झा