डेस्क: एकता कपूर ने टीवी शो ‘नागिन’ सीजन 7 में इस बार प्रियंका चाहर चौधरी को कास्ट किया है। लेकिन तब फैंस काफी निराश हो गए जब एकता ने पुरानी नागिनों को दिखाने से लेकर ड्रैगन और आहना की लड़ाई और वैज्ञानिकों के एक्सपेरिमेंट तक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का जमकर इस्तेमाल किया। इसके लिए यूजर्स ने एकता कपूर को सोशल मीडिया पर खूब खरी-खोटी सुनाई। वहीं, अब लगातार मिल रही ट्रोलिंग पर हाल ही में एकता कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
एकता कपूर ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ‘नागिन 7’ में AI के इस्तेमाल पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने इस वीडियो में कहा, “मुझे मेरे एआई एपिसोड्स के लिए बहुत नफरत मिल रही है।” उन्होंने अपनी क्रिएटिव टीम की तरफ कैमरा घुमाते हुए कहा, “ये हैं वह लोग… ये, ये हैं AI के भूखे। मैं मासूम हूं, ये तीन हैं जो हर सीन में एरोप्लेन, ये, वो… पता नहीं क्या-क्या इस्तेमाल कर रहे हैं।”
