मुंबई: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर और Mumbai Indians के कप्तान Hardik Pandya एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका खेल नहीं, बल्कि उनका आध्यात्मिक पक्ष है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है।
हाल ही में एक बातचीत के दौरान हार्दिक पंड्या ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह अपनी महंगी फरारी कार में सफर करते समय भी हनुमान चालीसा सुनना पसंद करते हैं।
हार्दिक ने कहा,मेरे पास फरारी है, लेकिन मैं उसमें भी हनुमान चालीसा सुनता हूं। मुझे लगता है कि कोई भी गाना हनुमान चालीसा जितनी पॉजिटिव एनर्जी नहीं देता। भगवान की मुझ पर कृपा है।
उनके इस बयान के बाद वहां मौजूद फैंस ने “जय श्री राम” के नारे लगाए और सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
लग्जरी लाइफ के साथ आस्था का संतुलन:
Hardik Pandya अपनी स्टाइलिश लाइफस्टाइल, महंगी घड़ियों, टैटू और लग्जरी कारों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन उनका यह आध्यात्मिक पक्ष यह दिखाता है कि वह आधुनिक जीवन के साथ-साथ अपनी जड़ों और आस्था से भी गहराई से जुड़े हुए हैं।
आईपीएल 2026 पर फोकस:
अब Hardik Pandya का पूरा ध्यान Indian Premier League 2026 पर है। कप्तान के रूप में वह Mumbai Indians को छठी बार चैंपियन बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगे।
पिछले सीजन में टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाने के बाद इस बार उनसे और बड़ी उम्मीदें हैं। फैंस को भरोसा है कि हार्दिक अपने प्रदर्शन और नेतृत्व से टीम को एक और खिताब दिला सकते हैं।
आशुतोष झा
