अंतरराष्ट्रीय

‘पाकिस्तान की तरक्की से खुश हैं’, जिनपिंग का संदेश; रिश्ते मजबूत करने पर दिया जोर

डेस्क: शी जिनपिंग (Xi Jinping) ने पाकिस्तान दिवस के मौके पर आसिफ अली जरदारी (Asif Ali Zardari) को भेजे संदेश में कहा कि चीन पाकिस्तान (China Pakistan) की सामाजिक और विकास संबंधी उपलब्धियों से बेहद प्रसन्न है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने राष्ट्रीय संप्रभुता, स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता की मजबूती से रक्षा करते हुए चुनौतियों के बीच विकास को आगे बढ़ाया है।

जिनपिंग ने कहा कि पाकिस्तान ने जोखिमों का सामना करते हुए क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और विकास में भी योगदान दिया है। उन्होंने दोनों देशों की पारंपरिक मित्रता को और मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि चीन पाकिस्तान की प्रगति को लेकर संतुष्ट है और सहयोग को नई ऊंचाई पर ले जाना चाहता है।

कूटनीतिक रिश्तों के 75 साल

चीनी राष्ट्रपति ने इस वर्ष को खास बताते हुए कहा कि यह China और पाकिस्‍ताान के कूटनीतिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ का साल है। साथ ही चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना की शुरुआत भी हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देश रणनीतिक संवाद बढ़ाकर विकास योजनाओं में तालमेल मजबूत करेंगे।

साझा भविष्य वाले समुदाय पर जोर

जिनपिंग ने कहा कि चीन “नए युग में साझा भविष्य वाले चीन-पाकिस्तान समुदाय” के निर्माण के लिए तैयार है, जिससे दोनों देशों के लोगों को अधिक लाभ मिलेगा। उन्होंने पारंपरिक दोस्ती को और गहरा करने की आवश्यकता पर बल दिया।

ईरान मुद्दे पर भी समान रुख

हाल के दिनों में ईरान को लेकर बढ़े तनाव पर चीन और पाकिस्तान ने संवाद और कूटनीति के जरिए समाधान की वकालत की है। धर ने चीनी विदेश मंत्री वांग्‍य से फोन पर बातचीत कर क्षेत्रीय स्थिति और वैश्विक घटनाक्रम पर चर्चा की। दोनों देशों ने मतभेद सुलझाने के लिए कूटनीतिक रास्ता अपनाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *