अंतरराष्ट्रीय

दुनिया के अरबपतियों की दौलत में उतार-चढ़ाव, अंबानी-अडानी को नुकसान; एलन मस्क ने लगाई लंबी छलांग

डेस्क: वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच दुनिया के अरबपतियों की संपत्ति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और गौतम अडानी (Gautam Adani) को झटका लगा, जबकि एलन मस्क (Elon Musk) की दौलत में जोरदार उछाल दर्ज किया गया।

घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के बीच अंबानी की संपत्ति में 1.04 अरब डॉलर की कमी आई। वहीं अडानी की नेटवर्थ 3.82 अरब डॉलर घट गई, जिससे उनकी कुल संपत्ति करीब 71.6 अरब डॉलर रह गई और वे अमीरों की सूची में 22वें स्थान पर पहुंच गए।

मस्क की दौलत में सबसे बड़ा उछाल

सोमवार को सबसे ज्यादा फायदा एलन मस्क को हुआ। उनकी संपत्ति में 9.19 अरब डॉलर का इजाफा हुआ, जिससे उनकी कुल नेटवर्थ करीब 650 अरब डॉलर तक पहुंच गई। अमेरिकी बाजारों में आई तेजी का लाभ टॉप-10 अरबपतियों को मिला और उनकी कुल संपत्ति में करीब 30 अरब डॉलर का इजाफा दर्ज किया गया।

अन्य अरबपतियों की कमाई

लैरी एलिसन की संपत्ति 207 मिलियन डॉलर बढ़कर 258 अरब डॉलर हुई!
Sergey Brin को 163 मिलियन डॉलर का फायदा, नेटवर्थ 240 अरब डॉलर
जेफ बेजोस की संपत्ति 3.88 अरब डॉलर बढ़कर 234 अरब डॉलर
Mark Zuckerberg की दौलत 3.57 अरब डॉलर बढ़कर 234 अरब डॉलर
लैरी की संपत्ति 4.58 अरब डॉलर बढ़कर 203 अरब डॉलर
बर्नार्ड अर्नाल्ट ने 2.18 अरब डॉलर कमाए, कुल संपत्ति 155 अरब डॉलर
जेनसेन हुआंग को 2.18 अरब डॉलर का फायदा, नेटवर्थ 145 अरब डॉलर
Michael Dell की संपत्ति 3.38 अरब डॉलर बढ़ी
Jim Walton को 1.16 अरब डॉलर का लाभ, कुल संपत्ति 143 अरब डॉलर
इस बदलाव के साथ Warren Buffett टॉप-10 अरबपतियों की सूची से बाहर हो गए।

विश्लेषकों का मानना है कि भारतीय बाजार में गिरावट और अमेरिकी बाजार में तेजी के कारण यह असंतुलन देखने को मिला। इसका सीधा असर वैश्विक अरबपतियों की रैंकिंग पर पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *