
दरभंगा। दरभंगा राज सर्वे परिसर में युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह युवा बिग्रेड सेना के अध्यक्ष, संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में कुमार कपिलेश्वर सिंह का 51 वा जन्मदिन भव्य रूप में मनाया गया। इस अवसर पर संतोष सिंह ने कुमार कपिलेश्वर सिंह के दीर्घायु और स्वस्थय जीवन की कामना किया। उन्होंने कहा जिस तरह के समाजिक कार्यों में हमें बढ़चढ़ कर आगे रहने वाले कुमार कपिलेश्वर सिंह के द्वारा हमेशा किया जाता रहा है। कुमार कपिलेश्वर सिंह के 51 वे जन्मदिन दिवस पर लगभग 250 महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया एवं लोगों को भोजन कराया गया। दरभंगा राज ट्रस्ट के मैनेजर पवन दत्त ने कहा आज राजकुमार कपिलेश्वर सिंह की जन्मदिवस कुमार कपिलेश्वर सिंह यूथ ब्रिगेड सेना के अध्यक्ष, संतोष सिंह के द्वारा शानदार कार्यक्रम का आयोजित किया गया। सारी व्यवस्था इन्हीं के द्वारा आयोजित की गई है, मैं भगवान से ईश्वर से प्रार्थना करूंगा की उनकी आयु हजारों साल की हो। उन्होंने जिस तरह से समाज और देश की सेवा की है आगे भी करते रहेंगे। श्री पवन ने कहा कुमार कपिलेश्वर सिंह के द्वारा आज कई मंदिरों का जीर्णोद्धार का कार्य कराया जा रहा है। इस अवसर पर सैकड़ो महिलाओं को साड़ी संतोष सिंह व अन्य के द्वारा उपहार के रूप में प्रदान किया गया। इस अवसर पर संतोष सिंह, आशुतोष दत्त, रमेश झा, बबलू जी, प्रियांशु झा, चंदन सिंह, मनोज शाह, निरुपम सिंह, रंजन शर्मा,कन्हैया दुबे, बूचन जी, संतोष झा,नंदू जी, सुभाष यादव, कोमल झा,जयप्रकाश ठाकुर, राजीव सिंह पवन पासवान विकास पासवान, आर के दत्ता, प्रकाश चंद्र प्रभाकर, संतोष श्रीवास्तव, पंडित विजय झा, विपुल पासवान, रमन कुमार मिश्रा, ज्योति कुमारी, सजीवन सदाय, सूजल झा सहित अन्य मौजूद थे