डेस्क : दिल्ली पुलिस ने AAP विधायक और उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान के खिलाफ जामिया नगर थाने में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223/3/5 और 126 आरपी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।
दिल्ली में चुनाव प्रचार वोटिंग से 48 घंटे पहले 3 फरवरी 2025 को शाम 5 बजे ही थम गया था। इसके बावजूद मंगलवार (4 फरवरी) रात जाकिर नगर में 100 से अधिक समर्थकों के साथ प्रचार देखा गया।