मुजफ्फरपुर (आई ए खान) : जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर में सोमवार शाम एक सड़क विवाद के दौरान एक चालक की जमकर पिटाई हुई, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया और भारी बवाल मच गया। मृतक की पहचान लालबाबू राय (54 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ वेस्ट वन सुचित्रा कुमारी और मोतीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
