राष्ट्रीय

शुक्रवार आया…कश्मीर की सड़कों पर प्रदर्शन लौट आया! ईरान पर हमले का गुस्सा कश्मीर की सड़कों पर क्यों दिख रहा?

डेस्क:कश्मीर घाटी में एक बार फिर वही पुराना दृश्य सामने आया है जो कभी यहां की सड़कों की पहचान बन गया था। रमजान के आखिरी जुमे के दिन श्रीनगर, मगाम और बड़गाम जैसे इलाकों में लोग सड़कों पर उतर आए और ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के विरोध में नारे लगाने लगे। प्रशासन को पहले से आशंका थी कि नमाज के बाद भीड़ जमा हो सकती है, इसलिए सुबह से ही कई जगहों पर पाबंदियां लगा दी गई थीं। श्रीनगर के कई हिस्सों में लोगों के जमा होने पर रोक लगाई गई और हालात पर नजर रखी गई। बताया जा रहा है कि यह विरोध प्रदर्शन खास तौर पर उन इलाकों में देखने को मिला जहां शिया आबादी अधिक है। प्रदर्शनकारियों ने ईरान के समर्थन और फिलिस्तीन के साथ एकजुटता के नारे लगाए। प्रशासन का कहना है कि अब तक प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में स्थित ऐतिहासिक जामिया मसजिद को भी एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *