खेल

भारत-पाकिस्तान समेत ICC ने 20 देशों पर की पैसों की बरसात

डेस्क: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला गया था. भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था. भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. विश्व कप 2026 खत्म होने के बाद आईसीसी ने प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है.

चैंपियन भारत को करीब 24.28 करोड़ रुपये मिले हैं. जबकि उपविजेता न्यूजीलैंड को 13.09 करोड़ रुपये मिले हैं. इसके अलावा साउथ अफ्रीका को 9.25 करोड़ रुपये, जबकि इंग्लैंड को 8.96 करोड़ रुपये मिले हैं. इसके अलावा पाकिस्तान का सफर सुपर 8 में ही खत्म हो गया था. पाकिस्तान को आईससी की ओर से 4.52 करोड़ रुपये मिले हैं. वहीं इटली, नीदरलैंड्स, यूएई और नेपाल को 2.36 करोड़ रुपये मिले हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *