राष्ट्रीय

20 साल का इंतज़ार और पॉइंट-ब्लैंक रेंज से हमला,फारूक अब्दुल्ला को मारने आए हमलावर का कबूलनामा

डेस्क:जम्मू के ग्रेटर कैलाश में एक शादी समारोह के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। अब इस मामले में जो खुलासे हो रहे हैं, वे सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ाने वाले हैं। हमले के बाद पकड़े गए 63 वर्षीय हमलावर कमल सिंह जामवाल ने पुलिस के सामने ठंडे दिमाग से कबूल किया है कि वह पिछले दो दशकों (20 साल) से फारूक अब्दुल्ला की हत्या की साजिश रच रहा था।CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर रूह कंपा देने वाला है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि जामवाल 88 वर्षीय फारूक अब्दुल्ला के ठीक पीछे पहुँचता है और पॉइंट-ब्लैंक रेंज (बिल्कुल करीब) से उन पर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल तान देता है। हमलावर का बयान: पुलिस हिरासत में जामवाल ने कहा, “मैं पिछले 20 सालों से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था। यह मेरा पर्सनल एजेंडा था। आज मुझे मौका मिला, वह किस्मत वाला था कि बच गया।” * हालत: पुलिस के मुताबिक, हमलावर घटना के वक्त नशे की हालत में था, हालांकि उसके इरादे बेहद खतरनाक और स्पष्ट थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *