राष्ट्रीय

केरल को विकास की सौगात, प्रधानमंत्री मोदी ने कोच्चि में 10,000 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

डेस्क:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को केरल के तटीय शहर कोच्चि की अपनी यात्रा के दौरान राज्य के बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को बड़ी गति प्रदान की। प्रधानमंत्री ने 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। ये परियोजनाएं पेट्रोलियम, सड़क, रेल और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़ी हैं। प्रधानमंत्री ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की कोच्चि रिफाइनरी में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली एक पॉलीप्रोपाइलीन इकाई की आधारशिला रखी। पीएम मोदी ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की कोच्चि रिफाइनरी में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक लागत की एक पॉलीप्रोपाइलीन इकाई की आधारशिला रखी, दो प्रमुख राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया (जिनमें से प्रत्येक की लागत 2,000 करोड़ रुपये से अधिक है) और रेल क्षेत्र में 142 करोड़ रुपये की पहल राष्ट्र को समर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *