अन्य

दरभंगा आगमन पर मंत्री रमा निषाद का मिथिला परंपरा अनुसार पाग-चादर से किया सम्मानित

दरभंगा। बिहार सरकार की पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री, रमा निषाद के जिला अतिथि गृह पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पाग,चादर से स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री, रमा निषाद का गर्मजोशी से बुके देकर अभिनंदन स्वागत किया। जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना ने कहा रमा निषाद के नेतृत्व में बिहार सरकार द्वारा पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही। जिनका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंच रहा है। सरकार की नीतियों से समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। रमा निषाद ने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा बिहार सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उत्थान के लिए कई योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सभी ने मंत्री का अभिनंदन करते हुए उनके कार्यों की सराहना की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। जिला मंत्री मीरा मेहता,ज्योति कृष्ण झा लवली, अविनाश साहनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *