
दरभंगा। आयकर चौक स्थित विश्वविद्यालय एरिया मार्केटिंग कमिटी की बैठक दरभंगा जिला फुटपाथ बिक्रेता मजदूर संघ के तत्वाधान में दिलीप कुमार लाल दास संजू की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर आगामी 29 मार्च को बहुउद्देशीय भवन में होने वाले जिला सम्मेलन सह सम्मान समारोह को ऐतिहासिक बनाने एवं सैकड़ों की संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया गया है। बैठक में निर्णय लिए गए के आगामी 29 मार्च को 11 बजे से 5 बजे तक सभी फुटपाथ दुकानदार अपनी अपनी इकान बन्द रखेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए तैयारी समिति के संयोजक संतोष कुमार श्रीवास्तव एवं टी. एल.एफ. के अध्यक्ष कारी गामी ने कहा 29 मार्च को बहुउद्देशीय भवन में आयोजित फुटपाथ विक्रेता मजदूर संघ के जिला सम्मेलन की व्यापक तैयारीचल रही है और सम्मेलन में 600 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेंगें की उम्मीद है। बैठक में मुख्य संरक्षक आर. के. दत्ता, महेश पंडित, बिनोद मंडल, सुनील कुमार मंडल, मो मोबारक अली, मो मोख्तार, मो जफीरूल,दशरथ ठाकुर, वासुदेव कुमार, बुधन ठाकुर, धन्नो राम, ध्रुव कुमार,रामचन्द्र चौधरी, दीपक राय, सुरेश साह, संतोष साह, ईश्वर मंडल सहित अन्य लोग इस बैठक मौजूद थे।