अन्य

नागालैंड के राज्यपाल बनने पर नंद किशोर यादव को बिहार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद, डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने दी बधाई

दरभंगा। बिहार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकिशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा श्री यादव का सार्वजनिक राजनीतिक जीवन अत्यंत प्रेरणादायक रहा है तथा संगठन और सरकार दोनों में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। डॉ. गुप्ता ने कहा नंद किशोर यादव ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1978 में पटना सिटी क्षेत्र से वार्ड काउंसलर के रूप में की थी। इसके बाद वर्ष 1982 में वे पटना के डिप्टी मेयर बने। बिहार भाजपा के पितामह कहे जाने वाले वरिष्ठ नेता कैलाशपति मिश्र के मार्गदर्शन में वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े और संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आगे चलकर वे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी बने और संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। वर्ष 1995 में नंद किशोर यादव सक्रिय चुनावी राजनीति में आए और पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। इसके बाद उन्होंने कई बार इस सीट से जीत दर्ज की और पटना की शहरी राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बनाई। वे सात बार विधायक रहे और बिहार सरकार में मंत्री के रूप में भी कार्य किया। भाजपा जदयू गठबंधन सरकार के दौरान उन्होंने पथ निर्माण और सड़क निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली और राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। अपने प्रशासनिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के कारण वे पार्टी के भरोसेमंद नेता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया नंद किशोर यादव के नेतृत्व में नागालैंड राज्य विकास, शांति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। साथ ही उनके सफल और गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *