संस्कृत विश्वविद्यालय के दर्शन विभाग में जुटेंगे विद्वान
सोमवार को पूर्वाह्न 11.30 में होगा कार्यक्रम का उद्घाटन
दरभंगा। संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर दर्शन विभाग के सभागार में नौ मार्च सोमवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व कुलसचिव प्रो. विमलनारायण ठाकुर द्वारा लिखित पुस्तक का भी विमोचन होगा। कुलपति प्रो. लक्ष्मीनिवास पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्वाह्न 11.30 बजे प्रस्तावित है। दर्शन विभाग के अध्यक्ष डॉ धीरज कुमार पांडेय आयोजक, डॉ शंभूशरण तिवारी समन्वयक एवं डॉ सुधीर कुमार संयोजक बनाये गए हैं। सारी टीम कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी हुई है। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ डॉ निशिकांत ने बताया कि डॉ रीतेश कुमार चतुर्वेदी के संचालन में आहूत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे पूर्व कुलपति प्रो. देवनारायण झा और विशिष्ट अतिथियों में वाराणसी के डॉ सुनील नारायण उपाध्याय, डॉ बौआनन्द झा एवं पूर्व प्रतिकुलपति प्रो. सिद्धार्थ शंकर सिंह शामिल हैं। कुलसचिव प्रो. ब्रजेशपति त्रिपाठी सारस्वत अतिथि होंगे। वहीं, पुस्तक रचियता प्रो. विमल नारायण ठाकुर की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
