राष्ट्रीय

असम में भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 MKI दुर्घटनाग्रस्त, पायलटों की तलाश जारी

डेस्क:भारतीय वायु सेना (IAF) का एक अग्रिम पंक्ति का लड़ाकू विमान सुखोई-30 MKI बृहस्पतिवार शाम असम के कार्बी आंगलोंग जिले में एक प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वायुसेना ने लापता विमान और उसके दोनों पायलटों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान (Search and Rescue Operation) शुरू किया है। विमान के चालकों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। भारतीय वायु सेना ने एक संक्षिप्त बयान में बताया कि प्रशिक्षण मिशन पर निकला सुखोई-30एमकेआई विमान जोरहाट से लगभग 60 किलोमीटर दूर कार्बी आंगलोंग क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तलाश अभियान जारी है। इससे पहले, अधिकारियों ने बताया कि विमान जोरहाट हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद लापता हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *