राष्ट्रीय

दिल्ली को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की बड़ी सौगात, ISBT पर सालों पुरानी मांग पूरी, 6 महीने में बनेगा ओवरब्रिज

डेस्क:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के मठ बाजार में नए फुट ओवरब्रिज की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री के अनुसार, इस सुविधा को साल के अंत तक चालू करने के लिए निर्माण कार्य समयसीमा का सख्ती से पालन किया जाएगा। मीडिया से बात करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यहां के लोगों ने पिछली सरकार से सैकड़ों बार यह मांग की थी। आज, हमारी सरकार के कम समय के कार्यकाल में ही, हम यहां के लोगों की इस मांग को पूरा करने जा रहे हैं… बहुत जल्द, सिर्फ 6 महीनों में, यह पुल बनकर तैयार हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *