स्थानीय

दरभंगा : यूनेस्को क्लब ने डॉ. एसएन सर्राफ हॉस्पिटल में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ‘होली मिलन समारोह’ का किया आयोजन

परिवार के साथ कल्ब सदस्यों ने होली की एक-दूसरे को दी बधाई एवं शुभकामनाएं, होली गीत एवं डांस का भी उठाया लुत्फ

दरभंगा : यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा द्वारा नाका 6 के पास स्थित डॉ एस एन सर्राफ हॉस्पिटल परिसर में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अपने परिवार के साथ आए क्लब के सदस्यों ने गुलाल लगाकर होली की एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही होली गीत एवं डांस का न सिर्फ लुफ्त उठाया, बल्कि स्वयं भी मोहक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को आनंदित किया। आयोजकों द्वारा सभी सदस्यों का होली की रंगीन टोपी तथा दुपट्टा धारण कराया गया। महिला सदस्यों ने विशेष उत्साह पूर्वक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं डांस फीवर, दरभंगा के रवि सिंह के नेतृत्व में ‘मिथिला में राम खेलत होली हो.., आजू मिथिला नगरिया में.., होली खेले रघुवीरा अवध में.., साठ बरस में रंग लगावे.., आज बिरज में होली रे रसिया.. आदि अनेक मोहक गीतों पर उनकी टीम द्वारा बेहतरीन डांस प्रस्तुत किया गया, जिनमें क्लब के सदस्यों ने भी मंच पर जाकर भरपूर साथ दिया। पूरा आयोजन परिसर रंग, गुलाल, फूलों एवं संगीत की मस्ती में सरावोर हो गया।

समारोह का प्रारंभ सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात् श्रीगणेशाय देवा… की मोहक प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर डॉ सर्राफ दंपति की शादी की वर्षगांठ पर केक भी काटा गया। सदस्यों ने डॉ सर्राफ को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
समारोह में अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी, महासचिव राघवेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष ललित खेतान सहित प्रो ब्रजमोहन मिश्रा, डॉ बी के मिश्रा, डॉ लाल मोहन झा, डॉ अनमोला झा, सिद्धूमल बजाज, विमला बजाज, विनोद सिंह, अनीता सिंह, डॉ एस एन सर्राफ, सुधा सर्राफ, नीलम पंसारी, डॉ बीबी शाही, डॉ गीतेन्द्र ठाकुर, डॉ अंजू अग्रवाल, डॉ गरिमा, डॉ पुष्पा झा, डॉ लता खेतान, डॉ आर बी खेतान, डॉ राजेश द्विवेदी, सीए कुमार संजय, मनोरंजन अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, डॉ आर एन चौरसिया, डॉ अंजू कुमारी, डॉ अभिषेक सर्राफ, डॉ प्रियंका सर्राफ, डॉ विशाल गौरव, सुगंधा चौधरी, डॉ डी एन झा, प्रो मधु रंजन प्रसाद, डॉ हर्षित सिंह, प्रो विनोद साह, रामबाबू साह, अमन पाठक, मीनाक्षी पाठक, डॉ संतोष मिश्रा, डॉ अविनाश सिंह, डॉ आर पी दिवाकर, डॉ मिनी प्रियदर्शनी, डॉ स्वाति शिखा, हीरा कुमार झा, रतन कुमार खेरिया, आशा देवी खेरिया, राकेश पाहुजा, रेखा पाहुजा, मनोज डोकानिया, इशरत परवीन, नीलम देवी, माला सिन्हा, प्रीति अग्रवाल, इन्दु, राजकुमार एवं राजकुमारी मारिवाल, कुमार आशुतोष भगत, मंदाकिनी, प्रबदा झा, चंदन सिंह, रघुनाथ शर्मा आदि सहित 100 से अधिक व्यक्तियों ने समारोह में सक्रियता पूर्वक भाग लिया।

अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी ने स्वागत संबोधन में कहा कि होली हमें सिखाती है कि चाहे जितनी भी व्यस्तता क्यों न हो हमारा जीवन उत्साह पूर्वक रंगीन होनी चाहिए। हमें समाज में गिले-शिकवे भूलकर आपस में उत्साह पूर्वक मिलजुल कर प्रेम एकता एवं सद्भाव से रहना चाहिए। होली दिलों को जोड़ने और मिलने-जुलने का महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने समारोह आयोजक डॉ एस एन सर्राफ एवं उनके पूरे परिवार को इस ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन हेतु क्लब की ओर से आभार प्रकट करते हुए सपत्नीक चादर, मोमेंट, बुके एवं गिफ्ट आदि से सम्मानित किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन करते हुए महासचिव राघवेन्द्र कुमार ने कहा कि मानव जीवन में सकारात्मक तथा उत्साह बनाए रखने के लिए रंगों का विशेष महत्व होता है। होली केवल रंगों का त्यौहार ही नहीं, बल्कि यह बुराई पर अच्छाई एवं अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक भी है। समारोह के अंत में लोगों ने पुआ, पुरी, जलेबी, लस्सी, दहीवारा आदि लजीज व्यंजनों का मिलकर आनंद उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *