डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में बीते दिनों संन्यास की दीक्षा ली थी। संन्यास लेने के बाद एक्ट्रेस को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाया गया था। इस फैसले पर किन्नर अखाड़े का जमकर विरोध हो रहा था। आंतरिक और बाहरी कलह के बाद ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटा दिया गया है। इसके अलावा लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर भी गाज गिरी है, उन्हें आचार्य महामंडलेश्वर पद से हटा दिया गया है। हालांकि, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र पुरी दोनों के समर्थन में उतर आए हैं।